
खबर खुलेआम
24 अगस्त* । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर रैरुमाखुर्द और लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भालूपखना जंगल में जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹11,400 नगद, 52 पत्ती ताश, 3 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन तथा 1 लाल रंग की छींटदार दरी जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध चौकी रैरुमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ में धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम भालूपखना जंगल में नहर किनारे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी रैरुमाखुर्द उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में थाना लैलूंगा एवं चौकी रैरुमाखुर्द की संयुक्त पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 8 व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में देवराज अग्रवाल (50), निवासी पत्थलगांव; नितई राम केंवट (72), निवासी राजपुर; रामजीवन राठिया (40), निवासी रैरुमाखुर्द; कुंवर सिंह अगरिया (70), निवासी सिसरिंगा; सुखीराम चकधारी (52), निवासी रैरुमाखुर्द सुकबासुपारा; भोजकुमार यादव (लगभग 33-37 वर्ष), निवासी चरखापारा; झनकराम कंवर (52), निवासी राजपुर वार्ड क्रमांक-08 लैलूंगा तथा तुलाराम साहू (51), निवासी चरखापारा चौकी रैरुमाखुर्द शामिल हैं। पुलिस ने फड़ एवं आरोपियों के पास से उक्त नगदी, ताश की पत्ती, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं दरी को गवाहों के समक्ष जब्त किया। सभी आरोपियों को चौकी रैरुमाखुर्द लाकर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों अथवा जंगल क्षेत्रों में जुआ खेलने वालों के साथ-साथ जुआ खिलाने और संरक्षण देने वालों पर भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।










