---Advertisement---

आरक्षक की बैरक में फंदे से झूलता मिला शव .. मचा हड़कंप .. पुलिस जाँच में जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3951603

डेस्क खबर खुलेआम

सक्ती। सक्ती जिले के हसौद थाना परिसर में सनसनी फैल गई, जब थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे का शव ऑफिस बैरक में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। मृतक आरक्षक जय लहरे जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम भलवाही के निवासी थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस विभाग और मृतक आरक्षक के गृह क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा । बहरहाल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment