---Advertisement---

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल .. 16 पुलिसकर्मियों के तबादले .. बदले गए कई थाना प्रभारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3865208

खबर खुलेआम

रायगढ़, 19 जुलाई। रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश 18 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक रोशन कौशिक को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी भूपदेवपुर, धर्माराम तिर्की को थाना प्रभारी कापू तथा रोहित बंजारे को थाना प्रभारी यातायात बनाया गया है। वहीं निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को यातायात से थाना प्रभारी अजाक भेजा गया है, जबकि अनुरंजन लकड़ा को अजाक से रक्षित केंद्र रायगढ़ पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार निरीक्षक अमित कुमार तिवारी को प्रभारी न्यायालय शाखा (पुलिस कार्यालय) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक इंगेश्वर यादव को चौकी प्रभारी रैरुमा खुर्द , विजय कुमार एक्का को थाना कोतवाली, तथा संजय नाग को सायबर थाना में पदस्थ किया गया है।सहायक उप निरीक्षक अमृत मिंज को रक्षित केंद्र, राजेश दर्शन को थाना कोतवाली, तथा प्रेमसाय भगत को थाना लैलूंगा भेजा गया है। एएसआई राजेंद्र सिंह पटेल के पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए उन्हें यथावत थाना जूटमिल में ही रखा गया है।इसके अलावा प्रधान आरक्षक लखेश्वर मानसर को थाना कोतवाली रायगढ़, आरक्षक जगमोहन ओझा को थाना कापू तथा आरक्षक जोन प्रकाश टोप्पो को थाना तमनार में नई पदस्थापना दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया है

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment