---Advertisement---

बोर घर में मिली गंभीर अवस्था मे मां और 10 माह कि मृत बेटी .. माँ ने अस्पताल में तोड़ा दम .. पुलिस जाँच मे जुटी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2026 07 18 18 23 51 54 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

खबर खुलेआम

लैलूंगा। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जिसमे गांव के एक खेत में बने बोर घर से 40 वर्षीय बरत कुमारी नाग गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं, जबकि उनकी 10 माह की मासूम बेटी परी नाग का शव वहीं पास में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बरत कुमारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना प्रहलाद बेहरा के खेत स्थित बोर घर की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार महिला के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिसके चलते प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।फिलहाल मां-बेटी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment