---Advertisement---

1.5 करोड़ के लगभग 300 किलो गांजा कि तस्करी .. मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Screenshot 2026 07 09 14 23 34 58 3a637037d35f95c5dbcdcc75e697ce91

डेस्क खबर खुलेआम

9 जुलाई, रायगढ़ थाना साइबर एवं थाना लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लगभग 300 किलोग्राम गांजा तस्करी के बहुचर्चित प्रकरण के मुख्य मास्टरमाइंड शुभम यादव को संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि 05 जून 2026 को रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही करीब 300 किलोग्राम गांजा की बड़ी खेप जब्त कर तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया था। कार्रवाई में लगभग 1.50 करोड़ मूल्य का गांजा, परिवहन में प्रयुक्त इनोवा क्रिस्टा एवं मारुति सुजुकी XL-6, पांच मोबाइल फोन सहित कुल 1.86 करोड़ मूल्य की संपत्ति जब्त की गई थी। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों निखिल कश्यप, रिंकु कश्यप एवं धर्मेन्द्र कुमार मौर्य ने पूरे नेटवर्क का संचालन शुभम यादव के साथ मिलकर करने की जानकारी दी थी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर साइबर थाना एवं लैलूंगा पुलिस द्वारा आरोपी शुभम यादव की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी गई। दिनांक 08 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि आरोपी KIA कार से रायगढ़ क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही थाना साइबर की टीम ने संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की। पुलिस की गतिविधि भांपकर आरोपी तेज रफ्तार से वाहन लेकर भागने लगा। तत्काल सरहदी थानों को अलर्ट कर नाकेबंदी कराई गई। इसके बाद थाना साइबर एवं थाना लैलूंगा की संयुक्त टीम ने लैलूंगा मुख्य मार्ग स्थित कुंजारा के पास घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम यादव, पिता लखनलाल यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी विवेकनगर कॉलोनी, थाना चचाई, जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से KIA कार क्रमांक CG-10 BE-5998 (कीमत लगभग 10 लाख), एक मोबाइल फोन, घड़ी, 3,000 नगद, वाहन की आरसी, चाबी एवं तीन एटीएम कार्ड सहित कुल 10.17 लाख मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी से गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी को थाना लैलूंगा के अपराध मे धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने कहा कि एनडीपीएस के प्रत्येक प्रकरण में रायगढ़ पुलिस केवल गांजा जब्त कर कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करी के पूरे नेटवर्क, वित्तीय लाभ लेने वालों और मास्टरमाइंड तक पहुंचकर एंड-टू-एंड कार्रवाई कर रही है। नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment