
डेस्क खबर खुलेआम
कलेक्टर ने जारी किया आदेश, दुर्गा प्रसाद अधिकारी के स्थानांतरण के बाद नई पदस्थापनाएं
रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घरघोड़ा के एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत राजनांदगांव के पद पर पदस्थ किए जाने के बाद रायगढ़ जिले में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर रायगढ़ ने बुधवार को आदेश जारी कर जिले के चार राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ प्रवीण कुमार भगत को एसडीएम खरसिया बनाया गया है। वहीं एसडीएम लैलूंगा भरत कौशिक को एसडीएम धरमजयगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी प्रकार एसडीएम खरसिया प्रवीण तिवारी को एसडीएम घरघोड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं जिला कार्यालय रायगढ़ में पदस्थ राकेश कुमार वर्मा को एसडीएम लैलूंगा बनाया गया है।कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था प्रशासनिक दृष्टिकोण से तथा न्यायालयीन एवं कार्यालयीन कार्यों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए की गई है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब प्रवीण तिवारी घरघोड़ा के नए एसडीएम होंगे, जबकि जिले के अन्य प्रमुख अनुविभागों धरमजयगढ़, लैलूंगा और खरसिया में भी नए एसडीएम पदस्थ किए गए हैं। इससे जिले में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।











