---Advertisement---

ट्रेलर नहीं दिखा पीछे से .. बाईक सवार कि मौके पर ..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3716529

खबर खुलेआम

रायगढ़। घर लौटते समय एक पल की चूक ने 27 वर्षीय युवक की जिंदगी छीन ली। रात के अंधेरे में आगे चल रहे ट्रेलर का अंदाजा नहीं लग सका और तेज रफ्तार बाइक सीधे उसके पीछे जा भिड़ी। भीषण टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी सांसें थम गईं। जानकारी के अनुसार, चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलगा निवासी वृंदावन राठिया (27) राजमिस्त्री का कार्य करता था। बीती शाम काम से घर लौटने के बाद वह बाल कटवाने के लिए बाइक से पतरापाली गया था। रात करीब 8 से 9 बजे के बीच वापस घर लौटते समय तिलगा मेन रोड पर उसके आगे चल रहे ट्रेलर से बाइक पीछे से टकरा गई। बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण युवक को ट्रेलर दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृंदावन के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। कुछ देर बाद राहगीरों ने उसे देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन रात करीब 10 बजे उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।शनिवार को सूचना मिलने पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment