
खबर खुलेआम
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के घरघोड़ा वार्ड 12 मे एक बच्चे कि माँ कि कमरे मे झूलती हुई लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार 19 जून 26 को लगभग 10 बजे के आसपास तुलसी यादव पति नारायण पैंकरा 22 वर्ष वार्ड 12 खाना खाने के बाद कमरे मे गई थी और पति और बच्चा बाहर ही थे पति जब कमरे को खोलने का प्रयास किया नहीं खुला तो धक्का देकर खोला गया देखा तो महिला कि बंद कमरे मे साडी के फंदे से झूल रही थी। महिला को झूलते हुए देख परिजनों के होस उड़ गए किसी तरह परिजनों ने महिला के शव को निचे उतार दिया गया। उतार कर देखा तो महिला तुलसी यादव कि मौत हो गई थी। घटना कि सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी गई। परिजनों कि सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना मे जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे ले लिया है मामले कि जाँच अधिकारी एएसआई डेविड टोप्पो ने बताया कि मर्ग कायम किया गया है पुलिस कि जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार महिला 3 माह से गर्भवती बताई जा रही है फॉरेनसिक टीम हॉस्पिटल पहुंची है शव को पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा हॉस्पिटल लाया गया है वही घरघोड़ा पुलिस पुरे मामले मे गंभीरता से पूछताछ कर जाँच मे जुटी है











