---Advertisement---

अवैध बोर खनन पर प्रशासन का शिकंजा, सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3487348

खबर खुलेआम

घरघोड़ा। भीषण गर्मी और लगातार गिरते भू-जल स्तर के बीच प्रशासन ने अवैध बोर खनन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। घरघोड़ा तहसील के ग्राम रायकेरा में अवैध रूप से बोर खनन की सूचना पर तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और सुमित्रा बोरवेल के वाहन को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए मशीन को घरघोड़ा थाना के सुपुर्द कर दिया है ।

3487325

जिले में जल संकट को देखते हुए नए बोरवेल खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों को दरकिनार कर भू-जल दोहन में लगे हुए हैं। ग्राम रायकेरा में भी प्रतिबंध के बावजूद बोर खनन किए जाने की सूचना मिलने पर प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।वर्तमान में क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है और भू-जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है। ऐसे समय में जल संरक्षण को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि प्रतिबंध अवधि में किसी भी प्रकार का नया बोरवेल नहीं खोदा जाएगा। इसके बावजूद सुमित्रा बोरवेल द्वारा किए जा रहे अवैध खनन प्रयास पर कार्रवाई कर प्रशासन ने सख्त संदेश दिया है कि नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए अवैध खनन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने की मांग की है। तहसीलदार की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में भू-जल संरक्षण को लेकर प्रशासन की गंभीरता साफ नजर आई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment