---Advertisement---

इंस्टाग्राम से युवती दोस्ती .. प्रेमजाल में फंसा कर किया दुष्कर्म .. आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3476764

खबर खुलेआम

13 जून, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर संचालित “अभियान संवेदना” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया था तथा बाद में विवाह से इंकार कर दिया था। प्रकरण में थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने दिनांक 11 जून 2026 को थाना पूंजीपथरा में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2025 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान सागर सारथी पिता हबूचंद सारथी, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम चांदागढ़ (तमता), तहसील पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ.ग.) से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने स्वयं को अविवाहित बताया और तराईमाल स्थित प्लांट में कार्यरत होना बताया। आरोपी लगातार युवती को पत्नी बनाकर रखने और विवाह करने का आश्वासन देता रहा। पीड़िता के अनुसार, दिनांक 23 जुलाई 2025 को आरोपी ने उसे फोन कर तराईमाल बुलाया और मजदूर क्वार्टर में ले जाकर पत्नी बनाकर रखने का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया। इसके बाद आरोपी लगातार उसे अपने क्वार्टर में पत्नी की तरह रखकर उसका दैहिक शोषण करता रहा। अगस्त 2025 में जब युवती गर्भवती हो गई, तब आरोपी ने उसका पालन-पोषण नहीं कर पाने की बात कहते हुए उसे उसके घर धरमजयगढ़ भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी उसके घर आता-जाता रहा और विवाह करने की बात करता रहा। जब पीड़िता ने आरोपी से अपने साथ रखने की बात कही, तब आरोपी ने बताया कि उसकी पहली पत्नी गर्भवती है तथा उसका पीड़िता से कोई संबंध नहीं है। आरोपी ने पीड़िता से अपने परिजनों द्वारा कहीं अन्यत्र विवाह करा देने की बात कहने को कहा तथा नहीं तो जान से मारकर फेंक देने की धमकी भी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 141/2026 के तहत धारा 69 एवं 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीड़िता का कथन दर्ज कराया गया तथा उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एएसपी श्री अनिल सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तत्काल टीम गठित कर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने आरोपी को सिंघल पावर प्लांट लेबर कॉलोनी, तराईमाल से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सागर सारथी ने पीड़िता के साथ प्रेम संबंध होने तथा उसे गर्भवती करने की बात स्वीकार की। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया तथा उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।*गिरफ्तार आरोपी* :- सागर सारथी, पिता हबूचंद सारथी, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम चांदागढ़ (तमता), तहसील पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ.ग.), हाल मुकाम सिंघल पावर प्लांट लेबर कॉलोनी, तराईमाल, थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़। “अभियान संवेदना” के तहत त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा एवं हमराह स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment