---Advertisement---

ईंट से भरी ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर .. दो युवकों की मौके पर मौत .. महिला घायल

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3422241

डेस्क खबर खुलेआम

शक्ति / थाना क्षेत्र ‌डभरा अंतर्गत डभरा-खरसिया सड़क मार्ग पर ग्राम लक्ष्मण भाटा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।घटना मे दो युवक कि मौत हो गई वही एक महिला घायल हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार ईंट से भरे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम कोटमी निवासी बरेठ परिवार के लोग मोटरसाइकिल से गांव जा रहे थे।

इसी दौरान लक्ष्मण भाटा के पास पीछे से आ रहे ईंट लोड ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवकों की मौके पर ही खून से लथपथ हालत में दर्दनाक मौत हो गई।वहीं हादसे में घायल महिला को तत्काल डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment