---Advertisement---

पुलिस ने घेराबंदी तोड़ भाग रहे कार को रोका .. देखा तो .. लाखों के अवैध गाँजा के साथ ..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20260604 WA0020 1536x1153 1

डेस्क खबर खुलेआम

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने कटकलिया गांव के पास घेराबंदी कर ओडिशा से अंबिकापुर की ओर जा रही एक कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि कार क्रमांक OD10H0050 में अवैध गांजा छिपाकर ओडिशा से अंबिकापुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस की टीम सक्रिय हुई और कटकलिया गांव के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया।कार्रवाई के दौरान वाहन में सवार तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, वाहन तथा अन्य आवश्यक सामग्री जब्त कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजे की खेप लेकर अंबिकापुर पहुंचाने की फिराक में थे, लेकिन लैलूंगा पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और मजबूत सूचना तंत्र के कारण उनका मंसूबा नाकाम हो गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment