---Advertisement---

छात्रावास अधीक्षक संघ जिला इकाई रायगढ़ का निर्वाचन सम्पन्न

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3338076

खबर खुलेआम

रायगढ़, 31 मई 2026।छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ की जिला इकाई रायगढ़ के पदाधिकारियों का निर्वाचन कार्यक्रम आज मंगल भवन, छोटे अतरमुड़ा, रायगढ़ में लोकतांत्रिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में जिले के सभी छात्रावास अधीक्षक साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना दिनांक 26 मई 2026 को जारी की गई थी। निर्धारित कार्यक्रमानुसार 27 एवं 28 मई 2026 को नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई, जबकि 29 मई 2026 को नाम वापसी एवं अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन किया गया।

3338186

इसके पश्चात 31 मई 2026 को प्रत्यक्ष मतदान के माध्यम से निर्वाचन सम्पन्न कराया गया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुश्री नेहा दीक्षित एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री फणेन्द्र कुर्रे के कुशल मार्गदर्शन एवं निष्पक्ष संचालन में सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। निर्वाचन परिणामों की घोषणा के पश्चात उपस्थित सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।निर्वाचन परिणाम के अनुसार जिला इकाई रायगढ़ के लिए निम्न पदाधिकारी निर्वाचित हुए हैं—अध्यक्ष – श्री चंद्रशेखर मिश्रा उपाध्यक्ष – सुश्री मनीषा चौहान उपाध्यक्ष – श्री अनुराग नामदेव महामंत्री – श्री रविशंकर गबेल महामंत्री – श्री जयवर्धन पाटिल सचिव – श्री रमेश वारे कोषाध्यक्ष – श्री गोपाल कुमार आदित्य सह सचिव – श्री अमित पटेल प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी – श्री वासु देवानंद कृष्ण गुप्ता इसके अतिरिक्त जिले के सभी विकासखंडों के अध्यक्षों का निर्वाचन भी सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।इस अवसर पर उपस्थित अधीक्षक साथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नव निर्वाचित टीम संघ को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं संगठित बनाने के साथ-साथ छात्रावास अधीक्षकों की समस्याओं, अधिकारों एवं हितों के संरक्षण हेतु प्रभावी भूमिका निभाएगी। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के प्रति व्यक्त विश्वास के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता, गरिमा एवं कर्मचारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment