---Advertisement---

बाइक से गिरा युवक .. ऊपर चढ़ गई पिकअप .. मौके पर मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3220845

डेस्क खबर खुलेआम

धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान यशवंत निषाद निवासी अमलीडीह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह लगभग 11 बजे वह बाइक से मगरलोड थाना क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के गिरते ही बाजू से तेज रफ्तार में गुजर रही पिकअप उसके ऊपर चढ़ गई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment