---Advertisement---

क्रिकेट सट्टा पर कहर .. करण चौधरी के बाद बड़े सट्टा संचालक – अमित , मोहित , बाबू सहित 6 गोवा से गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3159449

खबर खुलेआम

16 मई, रायगढ़* । रायगढ़ पुलिस ने एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के कुशल नेतृत्व में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। हाल ही में थाना कोतवाली रायगढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक 217/2026 एवं 218/2026 धारा 4, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोपी करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल तथा सुनील अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। पूछताछ में हवाला के माध्यम से पैसों के लेनदेन और खरसिया निवासी अमित मित्तल के नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट मिले, जिसके आधार पर साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने तकनीकी निगरानी शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी रायगढ़, रायपुर, सक्ती और खरसिया से जुड़े नेटवर्क के साथ हैदराबाद, मुंबई होते हुए गोवा में सक्रिय थे।

पुरे मामले मे एसएसपी शशि मोहन सिंह 👇🏼👇🏼

एसएसपी के निर्देशन पर सीएसपी मयंक मिश्रा, डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में साइबर थाना रायगढ़ की टीम गोवा पहुंची, जहां कैंडोलिम बीच क्षेत्र में किराए के विला में छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस दबिश के दौरान अमित मित्तल के साथ मोहित सोमानी, प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू और सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू सट्टा संचालित करते मिले । पुलिस कार्रवाई की भनक लगने पर आरोपी फरार होने की तैयारी में थे और अपने कॉलिंग फोन, लैपटॉप, हिसाब-किताब की डायरी तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट करने की कोशिश कर चुके थे। मौके से 10 मोबाइल फोन जब्त कर सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए रायगढ़ लाया गया।

कैसे संचालित होता था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क – खाईवालों ने बताया कि ये तीन तरीको से IPL क्रिकेट मैच में सट्टा चलाते थे । ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के तीन तरीके-(I) सबसे पहले “अभिनंदन बुक/ लाइन” के माध्यम से रायपुर से क्रिकेट सेशन का भाव लिया जाता था । भाव लेने के बाद APK बेस्ड zoom App में जुड़कर खाईवाल नीचे प्लेयर तक भाव डिस्टिब्युट किया जाता था । (II) क्योंकि सटोरिए पिछले कई सालों से क्रिकेट सट्टा से जुड़े हैं, ये जुए में समय का एडवांटेज लेने APK फाइल से प्रगति टीवी ऐप/स्टार लाइव जैसे ऐप जिसे पहले से अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया गया है जिसमें लगभग 7 सेकंड पहले के मैच प्रसारित होता था और जिसका एडवांटेज लेकर ये कॉलिंग वर्चुअल ऐप में पहले से जुड़े खाईवालों से बात करते और नीचे भाव बताते थे । (III) महादेव सट्टा की तर्ज पर क्रिकेट बैटिंग ऐप- All Panel Exchange, Taj 777 , Diamond Exchange को उपलब्ध कराकर जुआ खेलाते थे । तकनीकी जांच और मोबाइल डाटा की पड़ताल में सामने आया कि आरोपी मध्य भारत के चर्चित सट्टा नेटवर्क संचालक “मन्नू नथानी” गिरोह से जुड़े हुए थे और ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, मटका सट्टा तथा डिजिटल बेटिंग आईडी के जरिए संगठित अपराध को अंजाम दे रहे थे। जांच में पता चला कि आरोपी ऊपर से बेटिंग आईडी लेकर अपने नीचे सक्रिय एजेंटों और प्लेयर्स को उपलब्ध कराते थे तथा हर लेनदेन पर कमीशन प्राप्त करते थे। प्रारंभिक जांच में एक आईपीएल सीजन में करोड़ों रुपये से अधिक के लेनदेन का हिसाब-किताब मिलने के संकेत मिले हैं।

पुराने अपराधी निकले सभी आरोपी, रायगढ़ से रायपुर तक दर्ज हैं कई मामले* – आरोपी अमित मित्तल पर थाना खरसिया कोतवाली रायगढ़, थाना चक्रधरनगर, घरघोड़ा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का अपराध दर्ज है । आरोपी अमित मित्तल के खरसिया, रायगढ़ और सक्ती के सट्टा खाईवालों से लिंक का पता चला है जिस पर जांच की जा रही है । आरोपी मोहित सोमानी इस गैंग का लीडर है, मोहित पर भी रायपुर के कई थानों में सट्टा का अपराध दर्ज है । आरोपी मोहित सोमानी, खाईवाल करण चौधरी से लिंक मिले हैं । मोहित सोमानी और उसका साथी प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, प्रकाश वाधवानी राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू, सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू सभी मन्नू नथानी गैंग से जुड़कर एजेंट के तौर पर अपना कार्य शुरू किए थे और अब यह एक बड़े सट्टा केवल के रूप में उभरे हैं । अब ये सीधे अपने अप लिंक से क्रिकेट आईडी लेकर नीचे अपने स्तर पर प्लेयर (सट्टा खेलने वाले) को उपलब्ध कराते थे जिनका 10% तक इन्हें कमीशन में रकम मिलता था।

हवाला नेटवर्क का खुलासा, सीरियल नंबर वाले नोटों से पहुंचती थी रकम – पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि गैंग हवाला के माध्यम से रुपयों का लेनदेन करता था। आरोपियों के मोबाइल फोन में नोटों के सीरियल नंबर साझा कर भरोसे के आधार पर बड़ी रकम ट्रांसफर करने के सबूत मिले हैं। इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों से *एक करोड़ रुपये से अधिक नकदी की जब्ती भी की जा चुकी* है। गिरफ्तार सभी छह आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड मिला है और इनके रायगढ़, खरसिया, रायपुर तथा अन्य शहरों के सट्टा नेटवर्क से लिंक की जांच जारी है। पुलिस सभी आरोपियों को थाना कोतवाली के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज रही है तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

*दुबई से आईडी, महानगरों से लाइन… ऐसे चलता था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल* अब तक की जांच में पाया गया कि दुबाई से महादेव सट्टा ऐप की तरह क्रिकेट बेटिंग आईडी महानगरों में बैठे खाईवालों के जरिए इन्हें मिलती थी जिसके बाद मध्य भारत के नागपुर, रायपुर जैसे शहरों में इन्हें उपलब्ध होता था । ये कमीशन पर छोटे खाईवालों और प्लेयर को क्रिकेट आईडी उपलब्ध कराते थे ।

*गिरफ्तार आरोपी* 1. अमित मित्तल पिता अनूप मित्तल उम्र 30 साल स्टेशन रोड़ खरसिया 2. मोहित सोमानी पिता मुरलीधर सोमानी उम्र 38 साल निवासी समता कॉलोनी आजादचौंक रायुपर 3. प्रकाश वाधवानी पिता जगदीश वाधवानी उम्र 28 साल निवासी चौबे कॉलोनी आजाद चौंक रायपुर 4. आकाश मोटवानी पिता दीपक मोटवानी उम्र 31 साल निवासी कचहरी चौंक थाना मौदहापारा जिला रायपुर 5. राहुल खंडेलवाल पिता स्व0 विनोद खंडेलवाल 36 साल निवासी मेग्नेटो सिग्नेचर होम, तेलीबांधा रायपुर 6. सुलभ खंडेलवाल पिता सुनील खंडेलवाल उम्र 33 साल निवासी राम सागर पारा आजाद चौंक रायपुर

जप्त 10 नग मोबाइल

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment