
डेस्क खबर खुलेआम
रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आदतन अपराधी राशिद अली उर्फ राजा उर्फ बैझड़ को पुलिस ने उसके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया है। थाना मौदहापारा और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और लूटी गई रकम में से शेष नगदी भी बरामद की गई है।घटना 11 मई 2026 की रात की है, जब तालाब पार स्थित कल्लू गैरेज के पास प्रार्थी शेख साहिल को आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया। बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे डराया-धमकाया और उसके पास रखी नगदी लूटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मौदहापारा में अपराध दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मौदहापारा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर इलाके में लगातार निगरानी रखी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी राशिद उर्फ बैझड़ तक पहुंच बनाई।जांच में पता चला कि आरोपी मूलतः टिकरापारा क्षेत्र का रहने वाला है और हाल के दिनों में मौदहापारा इलाके में रहकर आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था। आरोपी का शहर के कई संवेदनशील इलाकों में लगातार आना-जाना था और वह हथियार लेकर घूमने तथा लोगों को डराने-धमकाने के लिए पहले से बदनाम रहा है।पुलिस ने दबिश देकर आरोपी और उसके साथी को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और लूट की रकम बरामद कर ली।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राशिद उर्फ बैझड़ के खिलाफ पहले से हत्या, चाकूबाजी, आम्र्स एक्ट और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। रायपुर पुलिस ने कहा है कि शहर में भय का माहौल बनाने वाले हथियारबाजों और आदतन अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी – 1 विवेश दुबे उम्र 20 वर्ष पिता परमेश्वर दुबे निवासी : खरोरा, आरंग 2 राजा बैझर उम्र 33 वर्ष लगभग , शाबीर अली संजय नगर, थाना टिकरापारा











