---Advertisement---

सुशासन त्योहार में दिखी सादगी की मिसाल .. ग्रामीणों संग कतार में लगे अधिकारी

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3102923

खबर खुलेआम

घरघोड़ा। प्रशासनिक आयोजनों में अक्सर अधिकारियों और आम जनता के बीच दूरी देखने को मिलती है, लेकिन घरघोड़ा के घरघोड़ी में आयोजित सुशासन त्योहार ने इस धारणा को बदलने का काम किया। यहां प्रशासन की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हजारों ग्रामीणों का दिल जीत लिया। अधिकारियों की सादगी, सहजता और जनता के प्रति अपनापन पूरे आयोजन का सबसे चर्चित पहलू बन गया।11 मई को आयोजित इस सुशासन त्योहार में क्षेत्र के हजारों ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए अलग-अलग विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनका मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम का सबसे भावुक और सराहनीय दृश्य उस समय देखने को मिला, जब एसडीएम घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद अधिकारी, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता एवं शिवम पाण्डेय, नायब तहसीलदार सहोदर पैंकरा तथा जनपद पंचायत सीईओ विनय चौधरी सहित अन्य अधिकारी आम लोगों के साथ भोजन की लाइन में खड़े नजर आए। न कोई विशेष व्यवस्था, न कोई वीआईपी संस्कृति अधिकारीगण भी आम नागरिकों के साथ कतार में लगे, भोजन लिया और भोजन किया। अधिकारियों की यह सादगी और व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार किसी बड़े प्रशासनिक आयोजन में अधिकारियों को इतने सहज और सामान्य रूप में देखा गया। इससे प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और अपनापन और अधिक मजबूत हुआ है। सुशासन त्योहार में भोजन, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई थी। प्रशासन का उद्देश्य केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान देना भी था। घरघोड़ा में देखने को मिली यह तस्वीर केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि संवेदनशील प्रशासन, सादगीपूर्ण नेतृत्व और जनता के साथ बढ़ते विश्वास की एक सकारात्मक मिसाल बनकर सामने आई।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment