---Advertisement---

थाने का वसूली बाज ASI गिरफ्तार .. 20 हजार की रिश्वत लेते ACB के हत्थे चढ़ा

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20260511 WA00082

डेस्क खबर खुलेआम

विशेष संवाददाता शक्ति

सक्ती। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है है इसी कड़ी मे एसीबी बिलासपुर की टीम ने सक्ती जिले में पुलिस विभाग के एक सहायक उप निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना चंद्रपुर में पदस्थ एएसआई एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने दबोच लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बालपुर थाना चंद्रपुर निवासी शिव प्रसाद बरेठ ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके एवं उसके परिवार के खिलाफ दर्ज मारपीट मामले में कड़ी कार्रवाई से बचाने के एवज में एएसआई एस.एन. मिश्रा द्वारा 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था और आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था। एसीबी द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें मामला सही पाया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी एएसआई पहले ही रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपए ले चुका था, जबकि दूसरी किश्त के 20 हजार रुपए लेना बाकी था। इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप की योजना तैयार की।शनिवार 10 मई 2026 को आरोपी एएसआई ने प्रार्थी को चंद्रपुर स्थित गुड्डू ढाबा में बुलाया। जैसे ही प्रार्थी ने आरोपी को दूसरी किश्त के 20 हजार रुपए दिए, एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह के नेतृत्व मे टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई। सूत्रों के अनुसार आरोपी एएसआई के खिलाफ लंबे समय से रिश्वतखोरी की शिकायतें मिल रही थीं। एसीबी ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीबी बिलासपुर डीएसपी अजितेश सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विभाग का अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो इसकी सूचना तत्काल एसीबी को दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment