---Advertisement---

ट्रक कि टक्कर से बाईक सवार दो लोगों कि मौके पर मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3085121

खबर खुलेआम

रायगढ़। रविवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस। आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।घटना पुसौर थाना क्षेत्र का है। बताये अनुसार मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर स्थित ग्राम तेतला के पास चंद्रपुर की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 13 एलए 1157 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने की तरफ से आ रहे बाईक को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में बाईक सवार महेश निषाद एवं सोनु माली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। बाईक सवार दोनों युवक रायगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे इसी बीच यह घटना हो गई है।बहरहाल घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए दोनों शवों को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment