
डेस्क खबर खुलेआम
विशेष संवाददाता शक्ति
सक्ती जिले में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदेली बस स्टैंड के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान छिर्राडीह निवासी पुनिराम टंडन (52 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में आमाकोनी निवासी ओमकार प्रसाद चंद्रा (40 वर्ष) और अंजोर चंद्रा (27 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों लोग ट्राइबर कार क्रमांक CG 11 BN 6925 में सवार होकर ग्राम ठठारी बारात में शामिल होने जा रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही उनकी कार नंदेली बस स्टैंड के पास पहुंची, सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक CG 04 HA 5832 ने सीधे सामने से टक्कर मार दी।
मृतक 👇🏼👇🏼

भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। ट्राइबर में सवार पुनिराम टंडन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर वाहन में फंस गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।जैजैपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र चंद्रा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।













