
खबर खुलेआम
प्रमोद प्रधान लैलूंगा से
लैलूंगा नगर में शुक्रवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत मेडिकल स्टोर संचालकों ने जागरूकता बाइक रैली निकालकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। नगर पंचायत लैलूंगा में आयोजित इस रैली में मेडिकल व्यवसायियों ने अपनी बाइकों में नशा मुक्ति के पोस्टर लगाकर नगर भ्रमण किया और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।रैली के माध्यम से मेडिकल संचालकों ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो युवाओं और परिवारों को खोखला कर रही है। स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए नशे से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। पूरे नगर में भ्रमण कर “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” का संदेश दिया गया।इस नशा मुक्ति बाइक रैली में मनोज कौशिक, सावन जिंदल, जितेन्द्र कौशिक, परमेश्वर पुरी, बबलु साहु, कौशल नायक, खिरसागर शाह सहित अन्य मेडिकल स्टोर संचालक शामिल रहे।













