---Advertisement---

मोटरसाइकिल मिस्त्री ने लगाई फांसी .. इलाज के दौरान मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
images

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता घरघोड़ा

घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी अनुसार वार्ड 6 निवासी विकास निषाद उर्फ ( बिट्टू )पिता स्व जनार्दन निषाद उम्र लगभग 24 वर्ष नाम का युवक जो घरघोड़ा में मोटरसाइकिल मिस्त्री का काम करता था। जो घर मे अपने बीबी बच्चे के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि 7 मई की दोपहर करीब 1 बजे युवक ने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगा ली।परिजन जब अचानक कमरे में पहुंचे तो युवक को फंदे पर झूलता देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर इलाज के बाद युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों कि सुचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment