---Advertisement---

कृषि विस्तार अधिकारी को दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद .. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3018097

डेस्क खबर खुलेआम

बालौद / छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में अदालत ने कृषि विस्तार अधिकारी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बालोद निवासी आरोपी देवनारायण साहू को रायपुर की विशेष अदालत ने दोषी करार देते हुए यह सजा दी। मामले के अनुसार, आरोपी और पीड़िता के बीच कॉलेज के समय से जान-पहचान थी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

3020427

पीड़िता ने शुरुआत में अलग जाति होने के कारण रिश्ते से इनकार किया था, लेकिन आरोपी ने नौकरी लगने के बाद शादी करने का भरोसा दिलाया।कोर्ट में प्रस्तुत रिकॉर्ड के मुताबिक, फरवरी 2021 में आरोपी ने रायपुर के धरमपुरा स्थित अपने किराए के मकान में युवती को बुलाकर जबरन संबंध बनाए। इसके बाद भी वह लगातार शादी का वादा कर शोषण करता रहा। वर्ष 2025 में आरोपी ने युवती को शादी से इनकार कर दिया और उसकी जाति को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की।अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी शुरू से पीड़िता की जाति से अवगत था, इसके बावजूद उसने धोखे से उसका शोषण किया। इसे गंभीर अपराध मानते हुए कोर्ट ने उसे SC/ST एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दोषी पाया।विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की अदालत ने आरोपी को BNS की धारा 64(2)(M) और 69 के तहत 10-10 वर्ष के कठोर कारावास तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(5) के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 6 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment