---Advertisement---

मंडप में मचा हंगामा .. नशे में नागिन डांस करता पंहुचा दूल्हा .. आवाज आई शादी नहीं होगी .. दूल्हा समेत बरातियों का ..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2949779

डेस्क खबर खुलेआम

विशेष संवाददाता जांजगीर चाम्पा

बिलासपुर / शादी का सजा हुआ मंडप, दरवाजे पर खड़ी बारात और खुशियों का माहौल लेकिन कुछ ही पलों में सब कुछ बदल गया। जी हाँ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। दरअसल, कोरमी निवासी राजू नाम के व्यक्ति की शादी कसडोल की सुनीता नाम कि लड़की से तय हुई थी। 27 अप्रैल को पूरे रीति-रिवाज के साथ बारात दुल्हन के घर पहुंची। डीजे की धुन पर झूमते-नाचते बाराती जैसे ही द्वार-चार की रस्म के लिए आगे बढ़े, तभी माहौल ने अचानक करवट ले ली।बताया जा रहा है कि नागिन डांस वाला म्यूजिक बज रहा था दूल्हा गाड़ी से उतरते ही शराब के नशे में लड़खड़ाने लगा। उसकी हालत देखकर दुल्हन पक्ष के लोग हैरान रह गए। रस्में शुरू होने से पहले ही दुल्हन ने अपने परिवार के सामने दृढ़ता से कह दिया कि मैं इस हालत में शादी नहीं करूंगी।

2949777

परिवार ने भी उसका साथ देते हुए तुरंत रिश्ता तोड़ने का फैसला ले लिया। इसके बाद खुशियों का माहौल देखते ही देखते तनाव में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला बवाल में तब्दील हो गया। आरोप है कि लड़की पक्ष ने दूल्हे, उसके पिता समेत करीब सात बारातियों को रोक लिया और शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग करने लगे।सूत्रों के अनुसार, रात में दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई, जिसमें पहले 20 लाख रुपए की मांग रखी गई। बाद में बातचीत के बाद रकम घटाकर 7 लाख रुपए कर दी गई। दूल्हे के परिजन रकम लाने के लिए अपने गांव लौटे। इस बीच, हंगामे के कारण कई बाराती बिना खाना खाए ही लौट गए और शादी का मंडप सूना रह गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment