---Advertisement---

भाभी ने नाबालिग देवर को होटल ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध .. महिला गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2842247

डेस्क खबर खुलेआम

उत्तरप्रदेश कि राजधानी लखनऊ में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां नौंवी में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र को उसके दोस्त की भाभी बहला-फुसला कर नैनीताल लेकर चली गई। वहां एक होटल में उसने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। चुपके से छात्र का अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। इसके बाद घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने छात्र को तो बरामद कर लिया लेकिन दोस्त की भाभी के पास अश्लील फोटो-वीडियो होने से वह परेशान और गुमसुम रहने लगा। इसके बाद उसने फोटो-वीडियो वायरल करने के नाम पर 10 लाख रुपए की मांग की। आरोपी महिला को लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठाकुरगंज की एक कालोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा कक्षा नौ का छात्र है। कैंपवेल रोड निवासी बेटे के दोस्त की भाभी ने 17 फरवरी को उसे मिलने के लिए बुलाया था। बेटा उससे मिलने गया तो बिना किसी को बताए उसे अपने साथ लेकर नैनीताल चली गई। इधर, बेटा जब घर नहीं लौटा तो परिवारीजन परेशान हो गए।उन्होंने महिला के घर जाकर पता किया। तब पता चला कि महिला तो उनके बेटे को लेकर नैनीताल चली गई। उसने बिना छात्र के घरवालों को जानकारी दिए ऐसा किया। महिला द्वारा बेटे को नैनीताल ले जाने की जानकारी मिली तो सब हैरान रह गए। उन्होंने ठाकुरगंज थाने पहुंचकर बेटे की गुमुशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवारवालों की शिकायत पर ऐक्शन में आई पुलिस ने छात्र को सकुशल बरामद कर लिया और परिवार को सौंप दिया। बेटा घर आ गया लेकिन वह परेशान और गुमसुम ही रहा। बेटे की यह हालत देखकर परिवारीजनों को चिंता हुई। उन्होंने बेटे से महिला और नैनीताल जाने के बारे में धीरे-धीरे पूछना शुरू कर दिया। कई बार पूछने पर बेटे ने बताया कि महिला ने बहाने से बुलाया था।फिर उसे साथ में नैनीताल ले गई। रास्ते में ही उसने मोबाइल और सिम तोड़ दिया था। होटल में ले जाकर महिला ने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं चुपके से इसका फोटो और वीडियो भी बना लिया। छात्र द्वारा सारी बातें बताए जाने के बाद परिवारीजनों ने एक बार फिर पुलिस से महिला की शिकायत की। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment