---Advertisement---

लक्ज़री कार से घूमकर सोने के चैन कि लूट .. 7 महिलाएं सहित 8 गिरफ्तार .. अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2743656

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर, 10 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर में भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिलाओं को निशाना बनाकर सोने की चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 07 महिलाएं और 01 पुरुष सहित कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, सोने की चेन, कटर, मोबाइल फोन और एक लग्ज़री इनोवा कार जब्त की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी तरूणेन्द्र वर्मा ने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 08 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7 बजे उनकी 66 वर्षीय माता निर्मला वर्मा चंगोराभाठा बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात महिलाओं ने उनके गले से सोने की चेन पार कर दी।

2741848

मामले में थाना डी.डी. नगर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) संदीप कुमार पटेल के निर्देशन में संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में कुछ संदिग्ध महिलाएं पीड़िता के आसपास घूमते और चेन निकालते हुए दिखाई दीं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी एक चारपहिया वाहन का उपयोग कर रहे हैं।तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध इनोवा वाहन (MP/09/BP/1064) को पकड़ा। वाहन में सवार 07 महिलाएं और 01 पुरुष से पूछताछ में पहले तो वे गुमराह करते रहे, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह रायपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार और डी.डी. नगर में एक दर्जन से अधिक चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। साथ ही आरोपियों ने गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के कई शहरों में भी वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹10,500 नगद, 01 सोने की चेन, 01 कटर, 04 मोबाइल फोन और एक इनोवा कार (कीमत लगभग ₹11.30 लाख) जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी – संध्या सकटे (30 वर्ष) – निवासी राजेन्द्र नगर, इंदौर (म.प्र.)सोनिया हातागले (25 वर्ष) – निवासी भीमनगर, इंदौर (म.प्र.)उज्वाला हातागले (40 वर्ष) – निवासी जिला जलगांव, महाराष्ट्रसाखरा बाई सकटे (65 वर्ष) – निवासी राजेन्द्र नगर, इंदौर (म.प्र.)ज्योति सकटे (26 वर्ष) – निवासी राजेन्द्र नगर, इंदौर (म.प्र.)सरिता ज्वरे (40 वर्ष) – निवासी कुंदन नगर, इंदौर (म.प्र.)सपना हातागले – निवासी राजेन्द्र नगर, इंदौर (म.प्र.)अभय हातागले (23 वर्ष) – निवासी कुंदन नगर, इंदौर (म.प्र.)

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment