---Advertisement---

17 वर्षीय किशोर का अपहरण .. 10 हजारों कि मांगी फिरौ .. पुलिस की तत्परता से बालक मिला सुरक्षित .. आरोपी को भेजा जेल

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2694544

खबर खुलेआम

जंगल में आरोपी को उसके कार के साथ किया गिरफ्तार , जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी — अपहरण में प्रयुक्त TUV वाहन जब्त

रायगढ़, 06 अप्रैल थाना लैलूंगा क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोर के अपहरण के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राजेश गुप्ता (36 वर्ष), निवासी ग्राम टटकेला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुरे मामले में एएसपी अनिल सोनी ने कहा 👇🏼👇🏼

आरोपी अपहृत बालक का रिस्तेदार बताया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित बालक की मां द्वारा 03 अप्रैल 2026 को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई । रिपोर्ट के अनुसार 02 अप्रैल की रात आरोपी राजेश गुप्ता शराब के नशे में प्रार्थिया के घर जबरन घुसा और उसके पुत्र को जगाकर उसके पिता के बारे में पूछताछ करने लगा। पिता के घर पर नहीं होने की जानकारी मिलने पर आरोपी ने किशोर को जबरन पकड़कर अपने साथ ले जाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि “इसको ले जा रहा हूं, इसका बाप 10 हजार रुपये लेकर मेरे पास आएगा” और महिला को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थीया जब गांव के लोगों के साथ थाना रिपोर्ट करने आ रही थी, तभी आरोपी ने रास्ते में उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर दुर्घटना करने का प्रयास किया। ग्राम कुंजारा के पास आरोपी ने उनकी वेगनआर कार को टक्कर मार दी और बाद में थाना के पास पहुंचने पर उनकी इको कार को भी पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव एवं सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक की पतासाजी की गई। बालक को ग्राम कुंजारा और सारसमाल के बीच सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया। साथ ही आरोपी को जंगल क्षेत्र में उसके TUV वाहन सहित घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जप्त कर लिया गया है। आरोपी- राजेश गुप्ता पिता बेनूराग गुप्ता उम्र 36 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश — अपहरण के इस घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । आमजन की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment