

खबर खुलेआम
प्रमोद प्रधान लैलूंगा से
भारी संख्या में समाज की महिलाएं एवं पुरुष हुए शामिल
लैलूंगा*–आंचलिक सभा कोलता समाज के तत्वाधान में चैत शुक्ल पूर्णिमा के दिन गुरुवार को बिसासहे कोलता समाज की इष्ट देवी मां रामचंडी की शोभायात्रा बहमा से प्रारंभ की गई, शोभा यात्रा के दौरान बाइक व कार रैली निकाल कर शोभा यात्रा की शुरुआत की गई इस दौरान जगह-जगह मां रामचंडी की शोभा यात्रा से सजे रथ का समाज के लोगों ने पूजा अर्चना कर स्वागत किया।

शोभायात्रा बहमा, राजपुर, सलखिया ,लैलूंगा में समाज की महिलाओं और पुरुषों ने फूलमाला गाजे बाजे के साथ स्वागत किया इस दौरान लैलूंगा में भारी संख्या में समाज की महिला एवं पुरुषों द्वारा राइस मिल हनुमान मंदिर से गायत्री मंदिर तक पदयात्रा करते हुए शोभायात्रा निकाली गई तत्पश्चात झगरपुर रामचंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का समापन लमडांड़ स्थित रामचंडी मंदीर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में पुरे समाज के पदाधिकारीयों के साथ विकासखंड क्षेत्र से भारी संख्या में समाज की महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए।









