

खबर खुलेआम
पुसौर / महाअभियान-2026 के अंतर्गत पुसौर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।भाजयुमो मंडल मीडिया प्रभारी पुसौर, विकास गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा से जोड़ने के साथ-साथ उनके कौशल विकास में भी सहायक होते हैं। कार्यक्रम के दौरान पुसौर भाजपा संगठन परिवार के वरिष्ठ नेताओं एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने अपने विचार साझा करते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन एवं सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी अभियानों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की नीतियों, कार्यप्रणाली एवं जनसेवा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ हुआ।













