

डेस्क खबर खुलेआम
गणेश भोय जिला ब्यूरो
जशपुर। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत जशपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गौवंश के मांस की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 की रात करीब 9:10 बजे चौकी कोतबा पुलिस मेन रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा के ग्राम बनडेगा से एक व्यक्ति अल्टो कार (क्रमांक OR-14-G-3271) में गौवंश का मांस लेकर लैलूंगा (जिला रायगढ़) की ओर जा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में संदिग्ध वाहन आते दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर रोक लिया गया। तलाशी लेने पर वाहन से कुल 60 पैकेट में करीब 60 किलो संदिग्ध मांस बरामद किया गया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जीसान हुसैन (24 वर्ष) निवासी ग्राम बनडेगा, थाना तलसरा, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) बताया। आरोपी ने मांस को उड़ीसा से लाना स्वीकार किया।जप्त मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया, जिसमें इसे गौवंश का मांस होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज किया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रयुक्त अल्टो कार भी जप्त कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।









