

खबर खुलेआम
पुसौर | विकासखंड पुसौर में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शासकीय माध्यमिक शाला पंचपारा के छात्र विश्वनाथ पाव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर तृतीय तथा विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से शाला, संकुल और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। यह परीक्षा अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार एवं विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, इतिहास और आध्यात्मिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। परीक्षा में शाला के अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कु. सीमा पाव ने विकासखंड स्तर पर द्वितीय तथा कु. पूनम पाव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्था का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर संकुल प्राचार्य श्रीमती चंद्रकांता खरे, प्रधान पाठक गुणमणी गुप्ता, हेमसागर साव, सीएसी श्रवण कुमार साव सहित शिक्षकों—दुरेंद्र नायक, जान्हवि देहरी, जानकी गुप्ता, जितेंद्र पटेल, नीतू प्रधान, नरेश चौहान एवं श्यामदयाल पटेल—की उपस्थिति में विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।












