रायगढ़। जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक आरक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुजीत मिंज के रूप में हुई है, जो रायगढ़ एसपी कार्यालय में पदस्थ था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मामले को जांच में लिया है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ, जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।