---Advertisement---

एसएसपी शशि मोहन कार्यवाई में लापरवाही पर हुए सख्त .. एएसआई सहित दो पुलिसकर्मी को किया लाइन अटैच ..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2422683

खबर खुलेआम

रायगढ़, 13 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह को बीते 11 मार्च को चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र के बरपाली जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में उनके द्वारा चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द एएसआई बृज किशोर गिरी से जानकारी ली गई, लेकिन उनके द्वारा मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई । मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने नाराजगी जताई और रक्षित केंद्र, थाना घरघोड़ा तथा रैरूमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल जुआ रेड कराई। कार्रवाई के दौरान *चार जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 5 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन और ₹10,600 नगद* जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ *छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट* के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी तथा बीट के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट द्वारा सूचना संकलन का अभाव तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी रायगढ़ द्वारा दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। साथ ही थाना पूंजीपथरा में पदस्थ उपनिरीक्षक विजय एक्का को चौकी रैरूमाखुर्द प्रभारी बनाया गया है।

एसएसपी मोहन सिंह ने कहा कि किसी भी थाना या चौकी क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य अवैध गतिविधियां संचालित होना पाए जाने पर संबंधित प्रभारी की जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment