---Advertisement---

2 शावक हाथियों का मिला शव .. विभाग में मचा हड़कंप .. 3 संदिग्ध हिरासत में

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2401679

खबर खुलेआम

घरघोड़ा। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल में उस समय हड़कंप मच गया जब नदी किनारे दो शावक हाथियों के शव मिलने की खबर सामने आई। जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र के पाकादरहा क्षेत्र अंतर्गत कुरकुट नदी से लगे सुहाई जंगल के पास दो शावक हाथियों की लाश देखी गई। बताया जा रहा है कि आज दोपहर करीब 12 बजे के आसपास देखा गया है हाथी कि उम्र लगभग दो से ढाई साल बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया। एसडीओ फॉरेस्ट घरघोड़ा आशुतोष मंडावा और वन परिक्षेत्र अधिकारी तमनार विक्रांत सिंह टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाथियों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों मे होना बताया जा रहा है। फिलहाल वन विभाग ने मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

2402190

वहीं पशु चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में दोनों शावक हाथियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।वन विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हाथियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई साजिश है।

2402854

फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है और वन विभाग जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कह रहा है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment