---Advertisement---

मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी .. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद .. पुलिस

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2396057

खबर खुलेआम

10 मार्च, रायगढ़* । रायगढ़ शहर के गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में बीती रात चोरी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, वहीं सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध की तस्वीर सामने आने के बाद उसकी तलाश तेज कर दी गई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह गोपी टॉकीज के सामने स्थित सेल स्पॉट मोबाइल दुकान में चोरी की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल टीम, थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस अधिकारियों ने दुकान संचालक मोहम्मद फारुक निवासी लक्ष्मीपुर, रायगढ़ से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में नई और पुरानी मोबाइल की खरीद-फरोख्त की जाती है। कल दिनांक 09 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे वे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे।

2396075

सुबह लगभग 10:00 बजे जब वे दुकान पहुंचे और शटर खोलकर अंदर गए तो देखा कि दुकान के शोकेस काउंटर में रखे मोबाइल अस्त-व्यस्त पड़े हुए थे। जांच करने पर काउंटर टेबल के पास शोकेस में रखे 16 नग आईफोन मोबाइल और काउंटर की दराज में रखे 30 हजार रुपये नकद गायब मिले। आगे जांच करने पर पता चला कि दुकान के दूसरी मंजिल के दरवाजे का लॉक तोड़कर चोर अंदर घुसा और ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकान से मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गया। चोरी गए मोबाइल और नकदी की कुल कीमत लगभग 13 लाख 39 हजार रुपये बताई गई है। घटना की रिपोर्ट पर *थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 111/2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

श्री शशि मोहन सिंह एसएसपी रायगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए संदिग्ध की तस्वीरें जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों के साथ-साथ आसपास के जिलों में भी साझा की गई हैं। साथ ही पुलिस ने मीडिया के माध्यम से भी संदिग्ध की तस्वीरें जारी करते हुए आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को संदिग्ध के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थाना कोतवाली पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

2396828
Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment