

डेस्क खबर खुलेआम
निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाई
राजनांदगांव। जिले में शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अमलीडीह स्थित ‘भारत ढाबा’ से 07 पेटी अवैध मदिरा बरामद की है। मामले में ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर की गई। अति पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव पुलिस द्वारा यह कार्रवाई अंजाम दी गई।दिनांक 04 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारत ढाबा का संचालक निजामुद्दीन अंसारी उर्फ राजा अपने ढाबे में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना डोंगरगांव पुलिस ने निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी और आरोपी को मौके से पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 320 नग देशी प्लेन शराब (शोले ब्रांड) एवं 16 पौवा अंग्रेजी शराब (ग्रीन लेबल ब्रांड) कुल 336 पौवा, 60.480 बल्क लीटर (07 पेटी) शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत 28,800 रुपये आंकी गई है। बरामद शराब को मौके पर पंचनामा तैयार कर विधिवत जप्त किया गया।आरोपी निजामुद्दीन अंसारी (34 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15 मटिया रोड डोंगरगांव, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है,













