---Advertisement---

डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2258325

खबर खुलेआम

जुआ फड़ से नगदी 5,600 रुपये और ताश की गड्डी जब्त

दिनांक 25 फरवरी की रात थाना कोतरारोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णापुर डैम के पास कुछ व्यक्ति तासपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर छापेमार कार्रवाई की गई, जहां तीन व्यक्ति जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में परमेश्वर चौहान पिता घुरवा चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी बांजीनपाली रायगढ़, राजकुमार ब्रज पिता छोटेलाल ब्रज उम्र 36 वर्ष निवासी रामभांटा और तुलसी चौहान पिता भोगीलाल चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मल्दा शामिल हैं। पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के कब्जे से कुल 5,600 रुपये नगद एवं 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की है। आरोपियों के कृत्य पर थाना कोतरारोड़ में धारा 3, 2 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment