---Advertisement---

दो नाबालिक को बुलाया में जंगल .. दोनों सहेली के साथ किया दुष्कर्म .. आरोपी और सहयोगी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2156019

खबर खुलेआम

निरंजन गुप्ता घरघोड़ा

रायगढ़, 18 फरवरी 26 दिनांक 16 फरवरी को थाना लैलूंगा में दो नाबालिक बालिकाओं ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर लैलूंगा निवासी युवक प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचीं। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल एसडीओपी धरमजयगढ़ को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं पीड़िताओं की निजता का विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया।

2156090

एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए लैलूंगा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 12 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा तथा घटना में सहयोगी आरोपी जयकिशन धोबा को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों पीड़िताएं आपस में सहेली हैं। 17 वर्षीय बालिका ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उसका दिसंबर 2025 में ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा से मोबाइल के माध्यम से परिचय हुआ था। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का प्रलोभन दिया। दिनांक 14 फरवरी को आरोपी ने लड़की को लैलूंगा मिलने बुलाया। लड़की अपनी सहेली (16 वर्षीय) के साथ पत्थलगांव होते बस से लैलूंगा पहुंची। अटल चौक लैलूंगा पर आरोपी राहुल अपने दोस्त जयकिशन धाबो के साथ मोटर सायकल क्रमांक CG 13 MU 3456* से दोनों को लेने आया। चारों ग्राम सोनाजोरी गए, जहां रात में आरोपी प्रकाश और उसके साथी चारों एक बाइक से सोनाजोरी जंगल गये। वहां मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा ने पहले उसकी कथित प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया, फिर उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म किया तथा घटना किसी को बताने पर मारपीट की धमकी दी। दोनों पीड़िताओं द्वारा अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत कर थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 70 भारतीय न्याय संहिता एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट आरोपीओमप्रकाश पैंकरा ने पूछताछ में दोनों युवतियों के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया है, जबकि जयकिशन धोबा घटना में सहयोगी पाया गया। आरोपियों से एक घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल CG 13 MU 3456 जप्त किया गया है।

2073040

गिरफ्तार आरोपी 1. ओमप्रकाश पैंकरा उर्फ प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा पिता सुवर्धन पैंकरा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम किलकिला, थाना लैलूंगा (*मुख्य आरोपी*) 2. जयकिशन धोबा पिता भगवती धोबा उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम टुरटुरा, थाना लैलूंगा

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment