---Advertisement---

ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला , दोनों की मौत

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

रायगढ़ जिले में बीती रात दर्दनाक घटना सामने आई जिसमे तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया । घटना में दोनों की ही मौत हो गई। मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक जुटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भाठनपाली और नेतनागर गाँव के बीच आज सुबह 3/4 बजे के आसपास तेज रफ़्तार ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों की ही मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे मृतकों की उम्र लगभग 20/22 वर्ष बताई जा रही है। साथ ही घटना के आरोपी चालक फरार हो गया है।ग्रामीणों ने किया चक्काजामइस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतको के परिजनों को मुआवजा राशि दिए जाने के साथ साथ आरोपी चालक की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया और देखते ही देखते NH49 में दोनों तरफ लम्बी लाइन लगगई थी 5 किलोमीटर से अधिक लम्बा जाम लगने की सुचना मिलते ही जुटमिल पुलिस तत्काल दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए तात्कालिक सहायता राशि देने के बाद ही ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया तब जाकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और फिर वाहनो का आवागमन शुरू हो सका।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment