---Advertisement---

साथ में शराब पिया , नियत बिगड़ी …. सगी बुआ के साथ भतीजे ने किया …. , भतीजा फरार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

भतीजे ने अपनी सगी बुआ के साथ छेड़छाड़ करने की घटना सामने आई है। महिला ने जब उसका विरोध किया तो लात-घूंसे से मारपीट कर आरोपी युवक ने उसके हाथ को दांत से काट दिया। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 50 वर्षीय महिला 6 फरवरी को घर में अकेली थी। तभी उसके पड़ोस में रहने वाला भतीजा गौतम कुलदीप (32) उसके घर आया। इसके बाद दोनों ने शराब पी। उसे अकेली देखकर उसकी नीयत बदल गई। वो अपनी बुआ के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद महिला ने मामले की जानकारी अपने परिवार को दी। जहां दोनों परिवारों के बीच आपसी बात हुई, लेकिन परिवार के मामला नहीं सुलझाने पर महिला अपने परिजनों की सलाह पर आज चक्रधर नगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

चक्रधर नगर थाना प्रभारी प्रशांत राव आहेर ने बताया कि, घटना के बाद पीडि़ता की रिपोर्ट पर छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment