---Advertisement---

इस होटल में युवक ने छत से छलांग लगाकर कर ली आत्महत्या

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर के बेबीलॉन टावर के सातवीं मंजिल से एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है । युवक का नाम विजय बसोने है।जानकारी के मुताबिक युवक अकाउंटेंट का काम करता था। उसने ऊपर के गलियारे से छलांग लगा दी। हालांकि युवक के सिर के आसपास खून के छींटे नहीं मिले हैं।इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तेलीबांधा पुलिस पहुंच गई है।

फिलहाल युवक की मौत की वजह साफ नहीं है। फिलहाल पुलिस युवक के घर वालों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी है।युवक ने यह कदम क्यों उठाया, ये घरवालों और ऑफिस के लोगों से पूछताछ के बाद ही सामने आ पाएगा। घटना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की वजह जानने की कोशिश कर रही है। आशंका है कि परिवारिक तनाव की वजह से युवक ने ये कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जाँच में जुट गई है।

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है।

Leave a Comment