---Advertisement---

रस्सी से बांधक बुजुर्ग को इतना मारा कि मौत हो गई , 3 आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

23 दिसंबर, रायगढ़ 22 दिसंबर के सुबह चक्रधरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरपाली में एक ग्रामीण को कुछ लोगों के द्वारा मारपीट की सूचना मिली । सूचना पर तत्काल चक्रधरनगर पुलिस मौके पर पहुंची । मारपीट से ग्राम बनोरा निवासी पंचराम सारथी उर्फ बुटू (50 साल) की मौत हुई थी । चक्रधरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते 03 संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी वीरेंद्र सिदार और वीरेंद्र सिंह सिदार (50 वर्ष), अजय प्रधान (42 वर्ष) और अशोक प्रधान (44 वर्ष) ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि पंचराम को रात करीब 2:00 बजे वीरेन्द्र के घर में घुसा था जिसे वीरेंद्र सिंग जो वही पर सोया हुआ था वो जाग गया और उसे पकड़ लिया इसके बाद पकड़कर अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिया और डंडों व मुक्कों से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक के बेटे अर्जुन सारथी (17 साल) के रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 574/2024 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस कायम किया गया है, हत्या के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। घटना की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है, पुलिस विवेचना में साक्ष्य अनुरूप आगे कार्रवाई की जावेगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment