---Advertisement---

माजदा और पिकअप के साथ गाड़ी में लोड अवैध कबाड़ जब्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

रायगढ़ / पुलिस ने अवैध कबाड़ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में वाहन चालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

22 दिसंबर 2024 को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि पीकअप वाहन (क्रमांक CG13 LA1562) में अवैध कबाड़ लोड कर तराईमाल से जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क की ओर लाया जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने पेट्रोलिंग टीम को मौके पर रवाना किया। टीम ने घरघोड़ा रोड पर जिंदल पार्क के सामने नाकेबंदी कर पीकअप वाहन को रोका। वाहन चालक ने अपना नाम मुख्तार अंसारी (30 वर्ष), पिता इदरीश अंसारी, निवासी लाखा, डनसेना ढाबा, थाना सिटी कोतवाली, रायगढ़ बताया। वाहन में लगभग 1200 किलोग्राम ( 1टन 200 किलोग्राम) लोहे का कबाड़ (कीमत ₹35,000) मिला, मौके पर वाहन चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।चोरी के सामान होने की आशंका में पुलिस ने लोहे के कबाड़ को विधिवत जब्त किया। वहीं दूसरी कार्रवाई शाम को गेरवानी सालासर चौंक पर पूंजीपथरा पुलिस टीम ने किया, पुलिस टीम ने मुखबीर सूचना पर एक लाल रंग के माजदा वाहन क्रमांक सीजी 13 एक्स 1109 पर विभिन्न प्रकार के लोहे के स्क्रैप को वाहन चालक *लखन्द्र राम पिता लक्ष्मी राम उम्र 40 साल निवासी ग्राम पालीवार थाना बारियाबाग जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम ग्राम खैरपुर थाना कोतरारोड़ रायगढ़* के कब्जे से जप्त किया गया है वाहन में लोड करीब 5 टन स्क्रैप जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रूपए है इसके संबंध में वाहन चालक कोई कागजात नहीं होना बताया । पुलिस ने चोरी के संदेह पर कार्यवाही करते हुए वाहन मय कबाड़ जप्त किया गया है । आरोपी मुख्तार अंसारी और लखन्द्र राम के खिलाफ पृथक-पृथक धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों कार्यवाही में पुलिस ने माजदा और पिकअप वाहन पर लोड करीब 6 टन 200 किलोग्राम अवैध कबाड़ कीमत करीब 1,85,000 रुपए का जप्त किया गया है,

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment