---Advertisement---

रावण कौन है शातिर बदमाश मै……. , पुलिस ने कसरत कराके निकाला जुलुस

By Khabar Khule Aam Desk

Updated on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

डेस्क खबर खुलेआम

12 दिसंबर रायगढ़ एसपी दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए लूटपाट मामलों में फरार शातिर बदमाश बंटी साहू उर्फ रावण (38 वर्ष) को कल कबीर चौक पर दबोच लिया। बंटी पर मारपीट, लूटपाट और ठगी के तीन नये मामलों में एफआईआर दर्ज थी। वह रायपुर और दुर्ग में छिपकर लगातार लोकेशन बदल रहा था। रायगढ़ लौटते ही पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर कल उसे गिरफ्तार कर लिया।

इन तीन मामलों में थी तलाश- 1. रोमेश साहू से मारपीट और लूटपाट का मामला (जूटमिल-अपराध क्रमांक 497/2024 धारा 127(2), 296,309(4), 351(2) बीएनएस): बंटी साहू और उसके 11 साथियों ने रमेश साहू को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की थी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। 2. सागर साहू, मालीडीपा से गणेश विसर्जन दौरान लूट, मारपीट (जूटमिल-498/2024 धारा 127(2), 296,309(4), 351(2) बीएनएस): बंटी और उसके साथियों ने सागर साहू से मारपीट और लूटपाट की। 3. महिला कंचनबाई, आईटीआई कालोनी (चक्रधरनगर-561/2024 धारा 296, 351(2), 115(2),127(2),140(3),309(6),309(4),3(5) बीएनएस): महिला ने उसके बेटे मोहन बोहिदार के साथ बंटी और उसके 02 साथियों पर लूटपाट और मारपीट का मामला दर्ज कराया।

इन तीनों मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज के दूसरे ही दिन 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया, बंटी साहू फरार था। *जिला बदर और निगरानी बदमाश बंटी का लंबा आपराधिक इतिहास* :- बंटी साहू पर थाना जूटमिल में 2007 से ठगी, मारपीट और लूटपाट के 28 अपराधिक मामले और 08 प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। –

जिला बदर : जून 2023 में बंटी पर एक साल के लिए जिला बदर की कार्यवाही की गई थी। – जिला बदर अवधि समाप्त होने के बाद वह रायगढ़ लौटकर अपराध करने लगा।

पुलिस की कार्यवाही :डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना चक्रधरनगर, जूटमिल पुलिस और साइबर सेल की टीम बंटी साहू की लोकेशन पर नजर रखे हुए थी। –

बंटी साहू रायगढ़ में अपने घर के सीसीटीवी डीवीआर का डेटा डिलीट करने आया था। – पुलिस ने उसे घेराबंदी कर कबीर चौक पर गिरफ्तार किया। – आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है।

पुनः जिला बदर की तैयारी : बंटी साहू के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ने जिला बदर की फाइल तैयार करने और उसकी आपराधिक गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। *टीम की भूमिका* :इस कार्रवाई में डीएसपी अभिनव उपाध्याय, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के साथ साइबर सेल की पूरी टीम और जूटमिल स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment