सक्ती के पोरथा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे पुल के नीचे पानी में एक युवक की शव मिली। मृतक की पहचान दयाशंकर राठौर के रूप में हुई है, जो पोरथा डोंगिया का रहने वाला था। दयाशंकर कल दोपहर से लापता था और आज उसकी शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मर्ग कायम कर आगे कि कार्यवाही में जुट गयी है
Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।