---Advertisement---

घरघोड़ा में हरे भरे पेड़ की कटाई थाना के सामने , मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई !!

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

IMG 20210406 WA0018

घरघोड़ा:- भारत सरकार जहाँ पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में हर सम्भव प्रयास कर रही है ।इसके लिए प्रदेश की सरकार विविध प्रकार की योजनाओं को सन्चालित कर वन सह पर्यावरणीय सरंक्षण की दिशा में लोगों को जागरूक करने हेतु जनजागरूकता अभियान चला रही है ; ऐसी स्थिति में घरघोड़ा थाना से कुछ कदम दूर जिले के प्रतिष्ठित मन्दिर के पीछे ही हरे भरे पेड़ को विना अनुमति के एवं आस पास के लोगों को बताए विना काटा जा रहा है। जिससे मन्दिर व समीपस्थ घरों को लाखों का नुकसान हुआ है।

IMG 20210406 153721

देखना है  स्थानीय पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाती है।पर्यावरण की दिशा में जहाँ राष्ट्र चिंतनशील है ऐसी दशा में अराजक तत्वों का यह कदम निःसन्देह कार्यवाही युक्त है। इसके सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना भी दे दी गयी है।नगर की जनता को पुलिस  विभाग की कार्यवाही का इंतजार है। इस कुकृत्य से लोगों की जान जाते जाते बची ।आस पास के लोगों को सूचना विना दिए विशाल पेड़ की कटाई कहीं षड्यंत्र तो नही ? पड़ताल कर मुख्य व्यक्ति पर कार्यवाही की माँग की जाती है।


Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

---Advertisement---

Leave a Comment