---Advertisement---

बस स्टैंड के पास से महिला गिरफ्तार .. 8 लाख से अधिक का ..

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3416302

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर पुलिस की सूखे नशे पर बड़ी चोट, 8,21,700/₹ का गांजा जब्त*रायपुर पुलिस द्वारा *मुख्यमंत्री के “नशामुक्त छत्तीसगढ़” विजन* के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना टिकरापारा पुलिस को एक और उल्लेखनीय सफलता मिली है। जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य करते हुए पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय महिला तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है।

दिनांक 06.06.2026 को थाना टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रावणभाठा मैदान, भाठागांव बस स्टैण्ड के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में अवैध गांजा विक्रय हेतु ग्राहक तलाश कर रही है। मुखबिर सुचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई ।टीम द्वारा घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए की महिला को पकड़ा गया। महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 16.434 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा* बरामद हुआ, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 8,21,700/- रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपिया श्रीमती पूजा देवी सोनकर पति शम्भू सोनकर उम्र: 40 वर्ष ग्राम चकरा, थाना राजगढ़, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेशपूछताछ में आरोपिया ने स्वीकार किया कि वह उक्त गांजे को उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश लेजाकर वहां खपाने की फिराक में थी।कानूनी कार्रवाई:*आरोपिया के विरुद्ध थाना टिकरापारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपिया को आज दिनांक 07.06.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर *न्यायिक रिमांड* पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।

पुलिस का संकल्प:**DCP (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल ने बताया कि रायपुर पुलिस “नशे के सौदागरों” के विरुद्ध निर्णायक युद्ध लड़ रही है। युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए शहर के बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में यह अभियान और अधिक तेज किया जाएगा।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment