---Advertisement---

युवक का अश्लील वीडियो .. 50 हजार की मांग .. एक नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
3224129

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर / थाना सिविल लाइन पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों द्वारा युवक को बदनाम करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई कि 20 मई 2026 की शाम करीब 5:27 बजे उसके मोबाइल नंबर पर 8982205169 से मिस कॉल आया। कॉल बैक करने पर आरोपियों ने वीडियो भेजने की बात कही। कुछ देर बाद मोबाइल नंबर 8602624076 से एक अश्लील वीडियो भेजा गया। वीडियो देखने के बाद प्रार्थी घबरा गया। इसके बाद पुनः फोन कर आरोपियों ने धमकी दी कि यदि 50 हजार रुपये नहीं दिए गए तो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर बदनाम कर दिया जाएगा। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर लगातार धमकी दी जाने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में तामेश्वर सोनवानी (19), राजकुमार कुर्रे (18), कोमल यादव (21), छोटू टंडन (20) निवासी सेक्टर 28 नवागांव तथा सैय्यद सैफ अली (30) निवासी सेक्टर 27 जिम गार्डन शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और ब्लैकमेलिंग के अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment