---Advertisement---

गुटखा का बहाना बनाकर 50 लाख लेकर फरार .. ड्राइवर सहित 7 गिरफ्तार .. नगद व दो कारें जब्त

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2930789

डेस्क खबर खुलेआम

रायपुर, 27 अप्रैल 2026।राजधानी रायपुर में कंपनी के लाखों रुपये गबन करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी ड्राइवर समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 49 लाख 50 हजार रुपये नगद, एक एमजी विंडसर कार और घटना में प्रयुक्त वर्ना कार जब्त की गई है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 66 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को कंपनी के ड्राइवर कृष्णा साहू और एकाउंटेंट भूपेंद्र देवांगन कचना से करीब 50 लाख रुपये लेकर बैंक बंद होने के कारण देवपुरी स्थित निवास की ओर जा रहे थे। रास्ते में गीतांजली नगर स्थित भारत माता मूर्ति के पास ड्राइवर कृष्णा साहू ने गुटखा लेने के बहाने एकाउंटेंट को कार से उतार दिया और मौका पाकर नगदी रकम सहित कार लेकर फरार हो गया।घटना की रिपोर्ट थाना खम्हारडीह में दर्ज होने के बाद पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर और पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मुख्य आरोपी कृष्णा साहू ने खुलासा किया कि उसने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर पहले से योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया था और गबन की रकम आपस में बांट ली थी। इसके बाद पुलिस ने एक महिला सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हारडीह में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी-1. कृष्णा साहू पिता स्व. हुलास राम साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम चुचरूंगपुर थाना मगरलोड जिला – धमतरी। हाल पता – ब्लॉक नंबर 16, मकान नं0- 25 बीएसयूपी कालोनी ढेबर सिटी के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर।2. कन्हैया राणा पिता नंदलाल राणा उम्र 32 साल निवासी ग्राम परसदा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद। हाल पता – वर्मापारा पेट्रोल पम्प के पास सेजबहार थाना मुजगहन जिला रायपुर।3. श्रीमति सविता साहू पति स्व. दिलीप साहू उम्र 36 साल निवासी रेल्वे क्रासिंग के पास गोगांव सीतानगर थाना गुढियारी जिला रायपुर।4. भुनेश्वर साहू पिता स्व. कुमार साहू उम्र 37 साल निवासी ग्राम कमरौद थाना मगरलोड जिला- धमतरी। हाल पता- वार्ड नं0- 12 श्रीराम चौक सुंदर नगर रावाभांठा थाना खमतराई जिला रायपुर।5. ओम प्रकाश साहू पिता श्री मुन्ना लाल साहू उम्र 38 साल निवासी- नीम चौक वार्ड नंबर 12 रावाभांठा थाना खमतराई जिला रायपुर।6. विष्णु प्रसाद पटेल पिता कन्हैया लाल पटेल उम्र 34 साल निवासी ग्राम हल्दी थाना नंदनीनगर अहिवारा जिला दुर्ग।7. टीकम पटेल पिता लेखन पटेल उम्र 25 साल निवासी ग्राम हरदी पोस्ट सेमरिया थाना नंदनीनगर जिला दुर्ग।

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment