---Advertisement---

40 लाख गबन करने वाला IDBI बैंककर्मी गिरफ्तार .. दूसरे मामले में धोखाधड़ी का आरोपी भी गिरफ्तार

By Khabar Khule Aam Desk

Published on:

Follow Us
Advertisement Carousel
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
2359854

डेस्क खबर खुलेआम

धरसींवा थाना क्षेत्र के चरौदा स्थित आईडीबीआई बैंक शाखा में ग्राहकों की जमा राशि में हेरफेर कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने बैंककर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विश्वास में लेकर दंपत्ति के खाते से 40 लाख रुपये का गबन कर लिया था। वहीं एक अन्य मामले में ग्राहकों के खातों से 15.70 लाख रुपये हड़पने वाले दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नरेन्द्र वर्मा ने थाना धरसींवा में शिकायत दर्ज कराई कि उसका तथा उसकी पत्नी मनीषा वर्मा का आईडीबीआई बैंक शाखा चरौदा में खाता है, जिसमें दोनों के खाते में 20-20 लाख रुपये जमा थे। वर्ष 2023 में उक्त राशि को फिक्स डिपॉजिट कराने के उद्देश्य से दंपत्ति बैंक कर्मचारी राजा खुंटे से मिले।आरोपी ने फिक्स डिपॉजिट खोलने के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपि और दो ब्लैंक चेक की मांग की। विश्वास में आकर दंपत्ति ने दोनों चेक पर हस्ताक्षर कर उसे सौंप दिए। आरोपी ने एफडी खोलने की पावती भी दे दी।लेकिन जब 2 मार्च 2026 को प्रार्थी ने निजी जरूरत के लिए एफडी तुड़वाने की बात कही, तब बैंककर्मी ने पैसों में हेरफेर होने की बात कही। इस पर दंपत्ति बैंक पहुंचे और जानकारी ली तो पता चला कि दिए गए ब्लैंक चेक का दुरुपयोग कर खाते से अलग-अलग तिथियों में कुल 40 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।मामले की शिकायत पर थाना धरसींवा में आरोपी राजा खुंटे के खिलाफ धारा 420 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने दस्तावेजों, बैंक स्टेटमेंट और एफडी पावती की जांच की, जिसमें आरोपी की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।दूसरे मामले में भी बैंककर्मी गिरफ्तारवहीं एक अन्य मामले में प्रार्थी गोवर्धन प्रसाद दीवान और उनकी पत्नी के खाते से 8 लाख 70 हजार रुपये तथा स्वाति वर्मा के खाते से 7 लाख रुपये, इस तरह कुल 15 लाख 70 हजार रुपये का गबन करने के आरोपी दुर्गेश शर्मा उर्फ सन्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।गिरफ्तार आरोपीराजा खुंटे (35 वर्ष) पिता भक्तु राम खुंटे, निवासी ग्राम जुनवानी थाना पलारी जिला बलौदा बाजार, हाल पता महुआ चौक सिलयारी थाना धरसींवा जिला रायपुर।दुर्गेश शर्मा उर्फ सन्नी (30 वर्ष) पिता मनहरण प्रसाद शर्मा, निवासी ग्राम टेंगाभाठा थाना बेरला जिला बेमेतरा।पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है

Advertisements

Khabar Khule Aam Desk

Khabar khuleaam.com एक हिंदी न्यूज पोर्टल है ,पोर्टल में छत्तीसगढ़ राज्य की खबरें प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की जाती है जिसमें जनहित की सूचनाएं प्रकाशित की जाती है साइड के कुछ तत्त्वों के द्वारा उपयोगकर्ता के द्वारा किसी प्रकार के फोटो वीडियो सामाग्री के लिए कोई जिम्मेदार नही स्वीकार नही होगा ,, प्रकाशित खबरों के लिए संवाददाता या खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होंगे .. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में क्षेत्रीय न्यायालय घरघोड़ा होगा ।।

Leave a Comment